
बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 81,303 रुपये से बढ़कर 82,086 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 92,184 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 93,533 रुपये प्रति किलो हो गई। रविवार को बाजार बंद रहने के कारण आज के लिए यही भाव स्थिर रहेगा।
यह भी देखें: New Government Schemes: बजट 2025 में इन योजनाओं की हुई घोषणा, देखें अभी
आज का सोने-चांदी का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक:
- 23 कैरेट (995) सोना – 81,757 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट (916) सोना – 75,191 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट (750) सोना – 61,565 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट (585) सोना – 48,020 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट (999) चांदी – 93,533 रुपये प्रति किलो
यह भी देखें: Post Office RD Scheme 2025: निवेश पर पाएं गारंटीड रिटर्न, जानें RD अकाउंट की पूरी डिटेल!
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
शहर का नाम | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
---|---|---|---|
चेन्नई | 77,300 | 84,330 | 63,850 |
मुंबई | 77,300 | 84,330 | 63,250 |
दिल्ली | 77,450 | 84,480 | 63,370 |
कोलकाता | 77,300 | 84,330 | 63,250 |
अहमदाबाद | 77,350 | 84,380 | 63,290 |
जयपुर | 77,450 | 84,480 | 63,370 |
पटना | 77,350 | 84,380 | 63,290 |
लखनऊ | 77,450 | 84,480 | 63,370 |
गाजियाबाद | 77,450 | 84,480 | 63,370 |
नोएडा | 77,450 | 84,480 | 63,370 |
अयोध्या | 77,450 | 84,480 | 63,370 |
गुरुग्राम | 77,450 | 84,480 | 63,370 |
चंडीगढ़ | 77,450 | 84,480 | 63,370 |
बजट 2025 में सोने-चांदी पर बड़ी राहत
सरकार ने बजट 2025-26 में सोना, चांदी और प्लैटिनम आभूषणों पर आयात शुल्क घटाने की घोषणा की है, जिससे ये अधिक किफायती हो जाएंगे। आयात शुल्क 25% से घटाकर 20% किया गया है। प्लैटिनम फाइंडिंग्स पर आयात शुल्क 25% से घटाकर 5% किया गया है। प्लैटिनम और सोने की मिश्रधातुओं के लिए नया एचएस कोड लागू किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से आभूषण उद्योग को फायदा होगा और घरेलू बाजार में मांग बढ़ेगी।
यह भी देखें: JNVST Class 6th Result: नवोदय विद्यालय कक्षा 6वी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट यहाँ से चेक करें
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का दाम 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। इस साल जनवरी से अब तक सोना 5,510 रुपये (7%) महंगा हो चुका है। चांदी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है और यह 95,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है।