
बसंत पंचमी-Basant Panchami के अवसर पर झारखंड सरकार ने 3 फरवरी 2025 (सोमवार) को सरकारी अवकाश घोषित किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस आदेश के तहत पहले घोषित अवकाश 2 फरवरी (रविवार) को हटाकर, अब 3 फरवरी को अवकाश घोषित किया गया है।
इसे भी जानें: School Closed Today: इस तारीख तक बंद रहेंगे यूपी के इस जिले के स्कूल, यहां से करें चेक
बसंत पंचमी के अवकाश में बदलाव
झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव आरिफ हसन के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले 2 फरवरी को बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में अवकाश निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसे संशोधित कर 3 फरवरी को अवकाश घोषित किया गया है। यह बदलाव सरकारी कार्यालयों और स्कूलों पर लागू होगा।

बसंत पंचमी का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
बसंत पंचमी हिंदू धर्म में विशेष रूप से ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित है। यह पर्व हर वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विद्यालयों और घरों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है, विशेष रूप से विद्यार्थियों और विद्वानों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है।
इसे भी जानें: Public Holiday: 14 फरवरी को पब्लिक हॉलीडे घोषित! स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद – जानें पूरी डिटेल
बसंत पंचमी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी की तिथि: 2 फरवरी, 2025
पंचमी तिथि प्रारंभ: 2 फरवरी को सुबह 11:53 बजे
पंचमी तिथि समाप्ति: 3 फरवरी को सुबह 9:36 बजे
सरस्वती पूजा का शुभ समय: 7:12 सुबह से 12:52 दोपहर तक
इस दिन पीले वस्त्र धारण करना और पीले रंग के भोजन का सेवन करना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह रंग ऊर्जा, समृद्धि और बुद्धि का प्रतीक है। बसंत पंचमी से ही वसंत ऋतु का आगमन होता है, जो प्रकृति में एक नई ऊर्जा और उमंग का संचार करता है।