latest update

CGSOS Exam Date 2025: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने जारी की 10वीं-12वीं की डेट शीट!

CGSOS Exam Date 2025 की डेट शीट जारी कर दी गई है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 26 मार्च से 21 अप्रैल तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 मार्च से 21 अप्रैल तक होंगी। परीक्षा सुबह 8:45 से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

By PMS News
Published on
CGSOS Exam Date 2025: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने जारी की 10वीं-12वीं की डेट शीट!
CGSOS Exam Date 2025

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक समय सारिणी जारी कर दी है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे CGSOS की आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम के साथ-साथ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिनका पालन सभी छात्रों को अनिवार्य रूप से करना होगा।

CGSOS परीक्षा तिथियां और समय

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 मार्च से 21 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 मार्च से 21 अप्रैल, 2025 तक चलेंगी।

इसे भी देखें: इन 4 दिनों पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

CGSOS 10वीं डेट शीट 2025

27 मार्च, 2025 – हिंदी
29 मार्च, 2025 – उर्दू
1 अप्रैल, 2025 – अंग्रेजी
3 अप्रैल, 2025 – विज्ञान
5 अप्रैल, 2025 – गृह विज्ञान
8 अप्रैल, 2025 – सामाजिक विज्ञान
11 अप्रैल, 2025 – गणित
12 अप्रैल, 2025 – व्यवसाय अध्ययन
15 अप्रैल, 2025 – अर्थशास्त्र
16 अप्रैल, 2025 – मराठी
17 अप्रैल, 2025 – संस्कृत

CGSOS 12वीं डेट शीट 2025

26 मार्च, 2025 – हिंदी
28 मार्च, 2025 – जीवविज्ञान
29 मार्च, 2025 – राजनीति
2 अप्रैल, 2025 – भौतिक विज्ञान
4 अप्रैल, 2025 – गृह विज्ञान
7 अप्रैल, 2025 – रसायन विज्ञान
9 अप्रैल, 2025 – अंग्रेजी
11 अप्रैल, 2025 – लेखांकन
12 अप्रैल, 2025 – गणित
16 अप्रैल, 2025 – इतिहास
17 अप्रैल, 2025 – वाणिज्य
19 अप्रैल, 2025 – भूगोल
21 अप्रैल, 2025 – अर्थशास्त्र

Also Readआज के पेट्रोल-डीजल रेट जारी! जानें मंगलवार सुबह का ताजा अपडेट Petrol Diesel Price Today

आज के पेट्रोल-डीजल रेट जारी! जानें मंगलवार सुबह का ताजा अपडेट Petrol Diesel Price Today

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी, भले ही सरकार द्वारा कोई अवकाश या स्थानीय अवकाश घोषित किया गया हो। समय सारिणी में किसी भी प्रकार का बदलाव होने की स्थिति में, इसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

इसे भी देखें : CBSE स्कूल में पढ़ता है बच्चा तो बनवा लो ये कार्ड, बोर्ड ने कर दिया कंपलसरी

परीक्षा समय और दिशा-निर्देश

छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा हॉल में पहुंचना अनिवार्य है। आंसर शीट 8:35 बजे दी जाएगी, प्रश्न पत्र 8:40 बजे वितरित किया जाएगा, और परीक्षा 8:45 बजे से 11:45 बजे तक चलेगी।

बोर्ड ने परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं:

  • परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है।
  • छात्रों को परीक्षा समय से 15 मिनट पहले अपनी सीट पर बैठ जाना चाहिए।
  • किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं होगी।

Also Readकड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां, 31 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल School Holiday List

कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां, 31 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल School Holiday List

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें