
SSC GD Constable Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक विभिन्न तिथियों पर आयोजित की जाएगी।
SSC GD Constable परीक्षा पैटर्न 2025
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में होगी, जिसमें कुल 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा, यानी कुल 160 अंक। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा चार सेक्शनों में विभाजित होगी:
- सामान्य बुद्धि और तर्क (General Intelligence and Reasoning): 20 प्रश्न, 40 अंक
- सामान्य ज्ञान और जागरूकता (General Knowledge and General Awareness): 20 प्रश्न, 40 अंक
- प्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics): 20 प्रश्न, 40 अंक
- अंग्रेजी/हिंदी (English/Hindi): 20 प्रश्न, 40 अंक
SSC GD Constable एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- ‘अब Admit Card’ सेक्शन में संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने क्षेत्र की वेबसाइट पर ‘GD Constable Admit Card’ लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा; इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, किसी भी प्रकार की लेखन सामग्री या नोटबुक ले जाना सख्त मना है। यदि किसी उम्मीदवार के पास ऐसी कोई वस्तु पाई जाती है, तो उसे परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 31 जनवरी 2025
- परीक्षा तिथियां: 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, और 25 फरवरी 2025